सेक्सी बन एक्स अर्जुन कपूर के सामने झूमीं मलाइका अरोड़ा, ब्रेक अप भूलकर बोले- मैं तो आज भी…

डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर लगातार चर्चा में बना रहता है और आपको बता दें कि इसके हर एक एपिसोड के प्रोमो शो के टेलीकास्ट होने से पहले ही चर्चा में आ जाते हैं।
मलाइका अरोड़ा शो में जज की भूमिका में नजर आती है और आपको बता दें कि इस बार सोनी टीवी के इस शो पर अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर भी पहुंचे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोनी टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है और इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर भी मलाइका अरोड़ा का डांस देखकर दीवाने हो गए। इस प्रोमो वीडियो में नजर आया कि शो के कंटेस्टेंट्स जज मलाइका अरोड़ा को उनके हिट गानों पर डांस करने के लिए इनवाइट करते हैं और वह जोरदार डांस भी करती है।
लेकिन बाद में मलाइका अरोड़ा के डांस की अर्जुन कपूर और भूमि दोनों ही काफी तारीफ करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान मशहूर अभिनेता और जज मिथुन चक्रवर्ती भी मलाइका अरोड़ा की तारीफ करते हैं। अर्जुन कपूर ने मलाइका की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा कि मेरी तो बोलती बंद हो चुकी है सालों से।
अर्जुन कपूर ने आगे इस पर यह भी कहा कि “मैं आज भी चुप रहना चाहता हूं लेकिन यह भी कहना चाहता हूं कि मुझे अपने सभी पसंदीदा गाने सुनने का मौका मिला। जो उनके करियर के बेस्ट रहे हैं। जिस तरीके का म्यूजिक है और परफॉर्मेंस है। हम एक ऐसी औरत को डेडीकेशन दे रहे हैं जो आज भी इतना कमल का काम कर रही है। इसीलिए आपको बधाई हो मलाइका।”
अर्जुन कपूर ने आगे यह भी कहा कि “आपको अच्छे से पता है कि मुझे यह सभी गाने कितने ज्यादा पसंद है और आपको इस तरीके से डांस करते हुए देखकर अच्छा लगा। मलाइका ने भी अर्जुन कपूर को शुक्रिया कहा।”
