ट्रंप ने स्टील और एल्यूमीनियम पर लगाया 25% टैरिफ़

टैरिफ़ की घोषणा के बाद ट्रंप के ने कहा है कि इससे अमेरिका को ही फ़ायदा होगा.
इस टैरिफ़ की घोषणा के बाद अमेरिका में इन धातुओं के आयात की लागत बढ़ जाएगी. ट्रंप की ये घोषणा कनाडा के कुछ राजनेताओं की चेतावनियों के बावजूद आई है.
ग़ौरतलब है कि कनाडा से भारी मात्रा में ये धातुएं अमेरिका पहुँचती हैं.
इसके अलावा आयात पर निर्भर अमेरिकी व्यवसायों ने भी इस क़दम पर चिंताएं जताईं हैं लेकिन ट्रंप ने कहा है कि उनकी योजनाओं से घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा.
उन्होंने चेतावनी दी कि इस आयात शुल्क से दुनिया के किसी भी देश को छूट नहीं मिलेगी.
ट्रंप के एलान से पहले ही सोमवार को अमेरिकी स्टील निर्माताओं के शेयर की क़ीमतें बढ़ गई थीं. स्टील और एल्यूमीनियमकी क़ीमतों में भी उछाल आया था.
साल 2018 में, अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी ट्रंप ने स्टील पर 25% और एल्यूमीनियम पर 15% टैरिफ़ की घोषणा की थी. लेकिन अंततः ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और मेक्सिको से बातचीत के बाद इन्हें हटा लिया गया था.
अमेरिका दुनिया में स्टील का सबसे बड़ा आयातक है. कनाडा, ब्राजील और मेक्सिको इसके शीर्ष तीन आपूर्तिकर्ता देश हैं.
पिछले वर्ष अमेरिका में आयातित एल्यूमीनियम का 50% से अधिक हिस्सा अकेले कनाडा से आया था.
ट्रंप रविवार को ही साफ़ कर चुके थे कि ये क़दम उठाने वाले हैं.

BBC
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
BBC
ट्रंप की घोषणा से किन देशों पर असर पड़ेगा?
Getty Imagesजानकारों का मानना है कि ट्रंप के टैरिफ़ के बाद भारत का निर्यात घट सकता है
ट्रंप स्टील और एल्यूमीनियम पर 25 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाने की घोषणा का सबसे ज़्यादा असर कनाडा और मेक्सिको पर पड़ेगा.
अमेरिका को स्टील या इसके उत्पाद निर्यात करने वाले टॉप 5 देश कनाडा, ब्राज़ील, मेक्सिको, दक्षिण कोरिया और जापान हैं.
अमेरिकन आयरन एंड स्टील इंस्टीट्यूट (एआईएसआई) के मुताबिक़, साल 2024 में अमेरिका में स्टील का सबसे ज़्यादा आयात कनाडा से हुआ. कनाडा के बाद ब्राज़ील, मेक्सिको और दक्षिण कोरिया ने अमेरिका में स्टील निर्यात किया.
इंटरनेशनल ट्रेड एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक़, अमेरिका में एल्यूमिनियम उत्पादों का भी सबसे ज़्यादा आयात कनाडा से होता है.
कनाडा के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, चीन, कोरिया, बहरीन, अर्जेंटीना, भारत भी अमेरिका को एल्यूमीनियम उत्पाद निर्यात करते हैं.
अपने पहले कार्यकाल के दौरान, ट्रंप ने कनाडा, मेक्सिको और यूरोपीय संघ से स्टील आयात पर 25% और एल्यूमीनियम आयात पर 10% टैरिफ़ लगाया था.
लेकिन एक साल बाद अमेरिका ने कनाडा और मेक्सिको के साथ उन टैरिफ़ को खत्म करने के लिए एक समझौता किया. हालांकि, यूरोपीय संघ पर ये टैरिफ़ 2021 तक लागू रहे.
कनाडा ने क्या कहा?
Getty Imagesट्रंप कई देशों पर टैरिफ़ लगाने की चेतावनी दे रहे हैं
ट्रंप ने पहले ही टैरिफ़ के बारे में अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे.
ट्रंप के इरादों पर कनाडा के इंडस्ट्री मिनिस्टर फ़्रांस्वा-फिलिप शम्पेन ने
