राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा

राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा. हार को लेकर अब आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है.उन्होंने कहा कि पार्टी हार स्वीकार करती है और नई सरकार में वह एक अच्छा विपक्ष होगी.

आज दिल्ली के चुनाव नतीजे घोषित हो गए हैं और हम जनता के फैसले को पूरे सम्मान के साथ विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं. जनता का फैसला सर्वोपरि है. उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘मैं भारतीय जनता पार्टी को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि जनता ने जिन उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ उन्हें जनादेश दिया है, वे उन्हें पूरा करेंगे.’

क्या बोले केजरीवाल?

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप को पिछले दस साल तक सेवा करने का मौका दिया. केजरीवाल ने कहा, ‘हमने लोगों के जीवन में राहत और सुधार लाने का प्रयास करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पानी, बिजली और बुनियादी ढांचे जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर काम किया. अब जब लोगों ने अपना निर्णय ले लिया है, तो हम न केवल रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि समाज की सेवा भी करते रहेंगे. हम लोगों के सुख और दुख के समय में उनके साथ खड़े रहेंगे, जब भी जरूरत होगी व्यक्तिगत मदद की पेशकश करेंगे.’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]