ओबरा पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त के कब्जे से 560ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया
थाना ओबरा पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त के कब्जे से 560ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीना के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियो की अवैध रूप से मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपाराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक ओबरा के नेतृत्व मे थाना ओबरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.02.025 को समय लगभग 20.09 बजे पर परसोई गांव के पहले नाले की पुलिया के पास से मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त इन्सान उर्फ पप्पू पुत्र शौकत अली निवासी चोपन रोड गुरुद्वारा के पीछे थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र 45 वर्ष के कब्जे से 560 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार थाना ओबरा पर मु0अ0सं0- 25/2025 धारा- 8/20 NDPS Act का अभयोग पंजीकृत कर मा0 न्याया0 रवाना किया गया ।
नाम व पता अभियुक्त इन्सान उर्फ पप्पू पुत्र शौकत अली निवासी चोपन रोड गुरुद्वारा के पीछे थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र उम्र 45 वर्ष ।
आपराधिक इतिहास-
01-मु0अ0सं0-134/2018 धारा 8/20 NDPS Act थाना ओबरा सोनभद्र ।
02-मु0अ0सं0- 25/2025 धारा- 8/20 NDPS Act थाना ओबरा सोनभद्र ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-
1- उ0नि0 धर्म नारायण भार्गव थाना ओबरा, जनपद सनभद्र
2- उ0नि0 राम लोचन थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
3- का0 अखिलेश कुमार थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
