बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना की एक कोर्ट ने अरेस्ट वारेंट जारी किया

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना की एक कोर्ट ने अरेस्ट वारेंट जारी किया है (Sonu Sood Arrest Warrant). दरअसल, एक केस के सिलसिले में सोनू सूद को गवाही देने के लिए कई समन जारी किए गए थे.लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. इसलिए कोर्ट ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी कर दिया. लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने ये वारंट जारी किया है. इस मामले पर सोनू सूद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

क्या है मामला?

आजतक की रिपोर्ट्स के मुताबिक, लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला नाम के शख्स के खिलाफ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था. जिसमें उसे नकली रिजिका सिक्का में इंवेस्ट करने के लिए लालच दिया गया था. पीड़ित पक्ष की तरफ से दायर की गई शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इसी केस के सिलसिले में सोनू सूद को गवाही देनी थी. जिसके लिए कोर्ट ने कई बार समन जारी किए. हालांकि, बार-बार समन भेजने के बावजूद सोनू सूद गवाही देने के लिए अदालत में पेश नहीं हुए. इसलिए उनकी गैर-मौजूदगी के कारण अब अदालत ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है.

“हर दुकान पर सिर्फ एक नाम…”, कांवड़ यात्रा वाले आदेश के बाद सोनू सूद का पोस्ट वायरल

आदेश में क्या कहा गया?

लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने ये वारंट जारी किया है. जिसे ओशिवरा पुलिस स्टेशन, अंधेरी वेस्ट मुंबई को भेजा गया है. जिसमें उन्हें एक्टर सोनू सूद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है. मजिस्ट्रेट के कोर्ट के आदेश में कहा गया है,

‘सोनू सूद को समन या वॉरंट की तामील विधिवत की गई है, लेकिन वह कोर्ट आने में विफल रहे हैं. (समन या वारंट की तामील से बचने के उद्देश्य से फरार हो गए हैं और बाहर निकल गए हैं). आपको सोनू सूद को गिरफ्तार करने और कोर्ट के समक्ष पेश करने का आदेश दिया जाता है.’

आगे आदेश में लिखा गया,

‘आपको इस वारंट को 10-02-2025 को या उससे पहले एक पृष्ठांकन (Indorsement) के साथ वापस करने का निर्देश दिया जाता है, जिसमें यह प्रमाणित किया गया हो कि यह किस दिन और किस तरह से निष्पादित किया गया है, या क्यों निष्पादित नहीं किया गया है.’

X’ पर ‘सोनू सूद’ ने दी सफाई

इस मामले पर सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा,

‘मामले को सीधे तौर पर कहें तो मुझे तीसरे पक्ष से संबंधित मामले में माननीय न्यायालय द्वारा गवाह के रूप में बुलाया गया था. जिससे मेरा कोई संबंध नहीं है. हमारे वकीलों ने जवाब दिया है और 10 फरवरी 2025 को हम एक बयान देंगे जो स्पष्ट करेगा कि इस मामले में हमारी संलिप्त नहीं है. हम न तो ब्रांड एंबेसडर हैं और न ही हम किसी भी तरह से जुड़े हुए हैं.’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]