हर्षित राणा ने टीम इंडिया को किया शर्मसार……

भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच नागपुर में खेला जा रहा है, जिसमें हर्षित राणा को डेब्यू का अवसर मिला था. अपने करियर के पहले ही वनडे मैच में उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है.यह दुर्भाग्यपूर्ण रिकॉर्ड उस ओवर से जुड़ा है जब हर्षित ने एक ही ओवर में 26 रन लुटा डाले थे. व्हाइट बॉल क्रिकेट में कई मौकों पर गेंदबाज एक ओवर में 30 से भी अधिक रन लुटा चुके हैं. मगर हर्षित का यह रिकॉर्ड शर्मसार कर देने वाला इसलिए है क्योंकि उन्होंने किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा वनडे डेब्यू मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाए हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]