साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा आवेदक का फ्राड हुआ 4000/-( चार हजार) रुपये वापस कराये गये

साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा आवेदक का फ्राड हुआ 4000/-( चार हजार) रुपये वापस कराये गये

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी सदर के दिशा-निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र द्वारा आवेदक मुकेश कुमार चन्द्रवंशी पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी धुलधुलवा पोस्ट पेस्का जनपद झारखण्ड हालपता रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 4000/- रुपये का साइबर फ्राड कर ट्रांसफर कर लिया गया था। उपरोक्त प्रकरण की जांच के क्रम में साइबर क्राइम पुलिस टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा NCRP पोर्टल के माध्यम से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये आवेदक मुकेश कुमार चन्द्रवंशी उपरोक्त का 4000/- रुपये उनके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। जिस पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के साथ साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]