शार्दुल ठाकुर का जलवा, हैट्रिक लेकर मचाया कोहराम……

भारत के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने गुरुवार को मुंबई के शरद पवार क्रिकेट अकादमी में रणजी ट्रॉफी 2024-25 मैच के पहले दिन मेघालय के खिलाफ हैट्रिक के साथ कहर बरपाया।मेहमान टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेने वाली मुंबई की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए ठाकुर ने पहले ओवर में मेघालय के सलामी बल्लेबाज निशांत चक्रवर्ती को बिना खाते पवेलियन भेज दिया और फिर पारी के तीसरे ओवर में हैट्रिक लेकर कोहराम मचाया।
