खेल और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट छात्रों का सम्मान समारोह
खेल और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट छात्रों का सम्मान समारोह

संवाददाता रितेश शर्मा
सोनभद्र/उत्तर प्रदेश। 27 जनवरी 2025 को पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, शक्तिनगर, सोनभद्र में एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपदीय और राज्य स्तरीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनसीएल ककरी परियोजना के प्रबंधक (कार्मिक) डॉ. विनायक शंकर और एनसीएल खड़िया परियोजना के उप प्रबंधक श्री अमरेंद्र कुमार ने मंच की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्रीमती बुलबुल मिश्र द्वारा मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मंच संचालन की जिम्मेदारी श्री ओम प्रकाश गुप्ता ने बखूबी निभाई। इस आयोजन ने न केवल छात्रों की मेहनत और प्रतिभा को मान्यता दी, बल्कि उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित भी किया।
