रवींद्र जडेजा ने आधी टीम को अकेले किया ढेर, ऋषभ पंत की टीम का कर दिया बुरा हाल

रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने कमाल ही कर दिखाया है. सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए रवींद्र जडेजा ने दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया. जडेजा ने दिल्ली के खिलाफ 17.4 ओवर किए जिसमें उन्होंने महज 66 रन देकर पांच विकेट चटकाए.

जडेजा ने दिल्ली पर ऐसा दबाव बनाया कि ये टीम पहली पारी में सिर्फ 188 रन ही बना सकी. बड़ी बात ये है कि दिल्ली की टीम में ऋषभ पंत भी खेल रहे थे लेकिन उनकी मौजूदगी भी इस टीम को नहीं बचा पाई. ऋषभ पंत खुद 10 गेंद में एक ही रन बनाकर आउट हो गए.

जडेजा का ‘पंजा’

रवींद्र जडेजा ने दिल्ली के खिलाफ सबसे पहले सनथ सांगवान को शिकार बनाया. इसके बाद वो यश ढुल का भी विकेट ले गए जो कि 44 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे. इसके बाद जडेजा ने दिल्ली के कप्तान आयुष बढोनी को भी अपना शिकार बनाया. ये खिलाड़ी हर्ष त्यागी और नवदीप सैनी का भी विकेट झटकने में कामयाब रहा और इस तरह उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 35वीं बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया. जडेजा के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 547 विकेट हो गए हैं और वो अब 550 विकेट के आंकड़े से सिर्फ तीन शिकार दूर हैं.रवींद्र जडेजा आखिरी बार रणजी ट्रॉफी मुकाबला 2023 में तमिलनाडु के खिलाफ खोले थे और वहां भी उन्होंने गेंद से कहर ढाया था. रवींद्र जडेजा ने तमिलनाडु के खिलाफ 53 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे.

जडेजा के साथी हुए बुरी तरह फेल

एक ओर जहां जडेजा ने गेंद से मैजिक दिखाया, वहीं दूसरी ओर उनके साथी खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी के अलग-अलग मुकाबलों में बुरी तरह फेल हुए. बात हो रही है रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत बुरी तरह फेल हो गए. रोहित शर्मा 19 गेंदों में 3 रन बना सके. जायसवाल और शुभमन गिल भी 4-4 रन बना सके. पंत ने महज 1 ही रन बनाया.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]