भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए इंग्लैंड ने चुनी धाकड़ प्लेइंग इलेवन, 24 घंटे पहले ही किया टीम का ऐलान

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज कोलकाता से हो रहा है. पहला मैच ईडन गार्डन्स में 22 जनवरी को खेला जाएगा. दिलचस्प बात ये है कि मैच से एक दिन पहले ही इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है.इंग्लैंड ने बेहद ही ताकतवर टीम चुनी है जिसमें तूफानी बल्लेबाजों से लेकर कमाल के गेंदबाज शामिल हैं. बड़ी खबर ये है कि इस मुकाबले में कप्तान जॉस बटलर ने अपनी भूमिका में दो बड़े बदलाव कर दिए हैं. वो ना तो विकेटकीपिंग करने वाले हैं और ना ही वो ओपनिंग करेंगे.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
बेन डकेट, फिल सॉल्ट, जॉस बटलर, हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, जैकब बेथल, जेमी ओवर्टन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और मार्क वुड.
