संजू सैमसन के लिए बुरी खबर, इस वजह से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होना तय

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले कुछ महीने यादगार रहे हैं. सैमसन ने टी 20 क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का दिल जीता है.वे अब टी 20 क्रिकेट में स्थापित हो चुके हैं लेकिन वनडे फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया में जगह पाना उनके लिए अभी भी दूर की कौड़ी नजर आ रही है.

चैंपियंस ट्रॉफी में जगह मिलने की उम्मीद कम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है. संजू की फॉर्म को देखते हुए माना जा रहा था कि उन्हें टीम इंडिया स्कवॉड में इस बड़े इवेंट के लिए मौका दिया जा सकता है. लेकिन अब खबर आ रही है कि सैमसन को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शायद ही जगह मिले. उनकी जगह किसी दूसरे विकेटकीपर को मौका दिया जा सकता है.

ये हो सकती है बड़ी वजह

चैंपियंस ट्रॉफी में संजू सैमसन को जगह न दिए जाने की सबसे बड़ी वजह जो सामने आई है वो विजय हजारे ट्रॉफी में उनका न खेलना है. रिपोर्टों के मुताबिक विजय हजारे ट्रॉफी के लिए केरल की टीम का जो कैंप लगा था उस कैंप में संजू शामिल नहीं हुए थे. इसी वजह से केरल की विजय हजारे टीम का वे हिस्सा नहीं थे. अब उनकी वही गलती भारी पड़ने वाली है. इसी वजह से उन्हें चयनकर्ता चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रखने की सोच रहे हैं.

इस युवा विकेटकीपर को मिल सकता है मौका

रिपोर्टों के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया स्कवॉड में विकेटकीपर बल्लेबाज के रुप में प्रथम वरियता ऋषभ पंत को दी जा सकती है. केएल राहुल टीम में होंगे लेकिन विकेटकीपर नहीं होंगे. दूसरे विकेटकीपर के रुप में चयनकर्ता ध्रुव जुरेल को मौका दे सकते हैं. बता दें कि इस मेगा इवेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा 18 या 19 जनवरी को हो सकती है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]