सोनभद्र: सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राज्य मार्ग के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया
सोनभद्र: सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राज्य मार्ग के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) –राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देशन में एसीपी टोल वेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आज शनिवार को हाथीनाला सहित वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग के विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया ।
प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में घायलों/मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने एवं आम जनमानस में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देशन में एसीपी टोल वेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 1 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान चलाया गया । इसी क्रम में आज शनिवार को हाथीनाला सहित वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे बिना हेलमेट लगाये दो पहिया वाहन चालकों एवं बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चालकों व भारी वाहन चालकों आदि वाहन चलाने के दौरान मोबाइल से बात करने वाले आदि चालकों को पुष्प देकर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। उन्हें भविष्य में वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही सीट बेल्ट लगाने और हेलमेट लगाने के अनिवार्यता व वाहन चलाने के दौरान नशा न लेने , सुरक्षित वाहन चलाएं सुरक्षित घर जाएं , सड़क पर लगे चिन्हों का अनुसरण करें , दो पहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी न करें आदि सावधानी पूर्वक वाहन चलाने से संबंधित यातायात नियम के बारे में समझाया गया ।
इस दौरान एसीपी टोल वेज प्राइवेट लिमिटेड के रूट पेट्रोलिंग अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ,टोल प्लाजा के चिकित्सक डाक्टर अंकित कुमार सहित कर्मचारी रघुवर , राजू सिंह मौजूद रहे ।
