सोनभद्र:बेटे के जन्मदिन पर बच्चो मे शिक्षा सामग्री व बुजुर्गो मे बटा कंबल

सोनभद्र:बेटे के जन्मदिन पर बच्चो मे शिक्षा सामग्री व बुजुर्गो मे बटा कंबल

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
( सोनभद्र) डाला। देश में राजनीति करने वालों को तो लोगों ने बहुत देखा होगा परंतु इस क्षेत्र में एक व्यक्ति अनोखा है। जिसके कार्य नेताओं के लिए एक मिशाल बनती जा रही है। हम बात कर रहे हैं सोनभद्र के डाला परिक्षेत्र के जन सामान्य में जन सहयोग करते हुए वह अपने कार्यों से लगातार समाज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वालो संतोष कुमार बबलू , जो

सामाजिक कार्यों में और लोगों के दुख सुख में बढ़-चढ कर हिस्सा लेने में चर्चा में रहते हैं। चाहे किसी कि बिमारी, दुर्घटना, आदि समस्याओं पर बिगत कई वर्षो से सहयोगात्मक रहे है। अब इनके द्वारा विगत दस वर्षो से अब अपने बच्चों के जन्मदिन पर आदिवासी क्षेत्रो के दुरूह अंचलों में जरूरतमंदों के बीच कंबल व बच्चो के बीच शिक्षा सामाग्री,बिस्कुट, चाकलेट बाटकर अपने बच्चों का जन्मदिन मनाते है।जो एक मिशाल बनती जा रही है।

जन्मदिन पर हजारो खर्च करने वालों के लिए एक प्रेरणा है। आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय सभ्रान्त लोगों का कहना है कि इस प्रकार का कार्य अपने बच्चो के जन्म दिन के बहाने लोगो के बीच जरुरत मन्दो का दर्द बाटना पुनित कार्य है। इसी तरह यदि बच्चों के जन्मदिन को ही लोग मनाना शुरू करें तो आदिवासियों की कई मूलभूत जरूरतों को भी पूरा किया जा सकता है । कोटा ग्राम पंचायत के कानोपान में कई दर्जन महिलाओं और पुरुषों, वृद्ध जनों के बीच कंबल बाटकर अपने बच्चों के जन्मदिन पर आशीर्वाद मांगते स्थानीयो मे किसी व्यक्ति द्वारा अनोखा है। और क्षेत्र के आदिवासियों के द्वारा खूब जमकर आशीर्वाद भी दिया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]