चोपन/चौकी डाला पुलिस द्वारा 09 वर्षीय बालक को बरामद कर सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द

थाना चोपन/चौकी डाला पुलिस द्वारा 09 वर्षीय बालक को बरामद कर सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दिनांक 04.01.2025 की सुबह मुन्नी देवी पत्नी देवी दयाल निवासी बाड़ी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र द्वारा सूचना दिया गया की उनका लड़का नितेश पुत्र देवी दयाल निवासी बाड़ी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 9 वर्ष दिनांक 03/01/2025 को घर से खेलने कूदने हेतु गया था किन्तु अभी तक वापस नहीं आया। उक्त सूचना पर थाना चोपन पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारीगणों के आदेश के क्रम में उपरोक्त बालक नितेश को कोटा ग्राम सभा नवटोलिया थाना चोपन से बरामद कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया । बच्चे को सकुशल वापस पाकर बच्चे के परिजनों एवं आमजनमानस द्वारा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।

बरामद करने वाली टीम-
01. चौकी प्रभारी डाला शिवकुमार सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
02. हे0 का0 मनोज कुमार चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
03. का0 मुकेश कुमार चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]