पन्नूगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से कुल 3.325 किलो नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से कुल 3.325 किलो नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

आर के जायसवाल
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा दिनांक 01.01.2025 को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 नफर गांजा तस्कर विजय कुमार पुत्र रामलखन निवासी ग्राम बेलौड़ी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष के कब्जे से कुल 3.325 किलो नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0- 01/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
1. व0उ0नि0 प्रेमशंकर मिश्र थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 मो0 इस्लाम थाना पन्नूगंज जपनद सोनभद्र।
3. का0 रामजीत बिन्द थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
4. का0 अजीत कमार थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
5. का0 भूपेद्र पाण्डेय थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
