जसप्रीत बुमराह ने साल के पहले ही दिन रचा इतिहास, ICC के इस ऐलान ने दी बड़ी खुशखबरी


टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं. इसके अलावा पिछले कुछ समय से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज बने हुए हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अब साल 2025 की पहली रैंकिंग भी जारी कर दी है. इस रैंकिग में जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है. जसप्रीत बुमराह ने एक ऐसा कारनामा किया है जो इससे पहले कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं कर सका था.

बुमराह ने साल के पहले ही दिन रचा इतिहास

बुमराह ने हाल ही में मेलबर्न टेस्ट में 9 विकेट लिए थे. इस दमदार प्रदर्शन के चलते रैंकिंग अपडेट में उन्हें नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज के रूप में अपनी बढ़त मजबूत करने में मदद मिली है. जसप्रीत बुमराह के अब 907 रेटिंग अंक हो गए हैं. इसी के साथ वह आईसीसी रैंकिंग के इतिहास में सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले भारत को कोई भी गेंदबाज टेस्ट रैंकिंग में इतने रैटिंग अंक हासिल नहीं कर सका था.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]