मनमोहन सिंह के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, सेलेब्स ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देशभर में शोक की लहर है. राजनीति के साथ-साथ बॉलीवुड जगत भी इस खबर से गमगीन हो गया. 26 दिसंबर को 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स में लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली.
देश के आर्थिक सुधारों के शिल्पकार और 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे डॉ. सिंह के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने भाव प्रकट किए
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक्स पर लिखा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से दुखी हूं. उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा. परिवार को मेरी संवेदनाएं.” संजय दत्त ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ. उनके योगदान को भारत कभी नहीं भुला सकेगा.”
मनोज बाजपेयी ने व्यक्त किया दुख
एक्टर मनोज बाजपेयी ने एक्स (ट्विटर) पर उनकी तस्वीर शेयर कर लिखा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से दुखी हूं। उन्होंने देश के विकास में जो योगदान दिया है, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.
संजय दत्त ने जताया शोक
संजय दत्त ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मनमोहन सिंह की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर मैं बेहद दुखी हूं. उनके योगदान को भारत हमेशा याद रखेगा.”
सनी देओल ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता और राजनेता सनी देओल ने भी एक्स पर लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से गहरा दुख हुआ. वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत के आर्थिक उदारीकरण को आकार दिया. उनकी बुद्धिमत्ता और योगदान हमेशा याद किया जाएगा.”
स्वरा भास्कर का खास संदेश
स्वरा भास्कर ने एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से ऐसा लगता है जैसे एक युग समाप्त हो गया. उन्होंने भारत को उससे अधिक दिया, जितना उन्हें श्रेय मिला। विदाई, डॉ. सिंह.”
माधुरी दीक्षित ने जताया शोक
माधुरी दीक्षित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह का नेतृत्व सच्ची बुद्धिमत्ता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक था. उनकी यात्रा हमें याद दिलाती है कि शांत दृढ़ संकल्प भी पहाड़ों को हिला सकता है.”
रितेश देशमुख ने भी किया याद
रितेश देशमुख ने लिखा, “आज हमने भारत के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्रियों में से एक को खो दिया. वह गरिमा और विनम्रता के प्रतीक थे. उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले.”
हेमा मालिनी और सायरा बानो ने जताया दुख
हेमा मालिनी ने पोस्ट में लिखा, “राष्ट्र अपने सबसे प्रतिष्ठित बेटों में से एक के निधन पर शोक मना रहा है. डॉ. सिंह के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.”सायरा बानो ने दिवंगत दिलीप कुमार और मनमोहन सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया.
कपिल शर्मा और भोजपुरी सितारों ने दी श्रद्धांजलि
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने उनके साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “भारत ने आज अपने सबसे बेहतरीन नेताओं में से एक को खो दिया. उनकी दूरदर्शिता और योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा.” भोजपुरी सितारों रवि किशन और खेसारी लाल यादव ने भी पोस्ट कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. बॉलीवुड ने डॉ. मनमोहन सिंह के शांत स्वभाव, बुद्धिमत्ता और योगदान को सलाम किया। उनका निधन न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए एक अपूरणीय क्षति है.
