सोनभद्र:टीपर अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मौत , घंटो रहा मार्ग जाम , मुआवजा के आश्वासन पर हटा जाम

सोनभद्र:टीपर अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मौत , घंटो रहा मार्ग जाम , मुआवजा के आश्वासन पर हटा जाम

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला / ओबरा –थाना चोपन क्षेत्र के बिल्ली मार्कुण्डी के बाड़ी खनन क्षेत्र में गुरूवार की शाम जा रही टीपर के अचानक अनियंत्रित होने से टीपर पलट गयी,जिसके चपेट में आने से घायल चालक की अस्पताल में मौत हो गयी।घटना के सम्बंध में मिली जानारी के अनुसार बिल्ली मार्कुण्डी के बाड़ी खनन क्षेत्र में जा रही टीपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी।

जिसमें टीपर चालक हरिलाल (50) पुत्र रामदुलार निवासी बिल्ली गाँव गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसको आनन फानन में मौके पर मौजूद लोगो द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया।जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस सम्बंध में चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि टीपर पलटने से चालक की मौत की घटना हुई है।मृतक के परिजनो से मिले तहरीर के अनुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

उधर हादसे के बाद नाराज़ परिजनों के साथ स्थानीय रहवासियों ने मुआवजा की मांग को लेकर थाना ओबरा क्षेत्र के गजराज नगर चौराहा का रोड जाम कर दिया। जाम की जानकारी मिलते ही ओबरा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मामला बढ़ता देख ओबरा सीओ हर्ष पांडेय भी जाम वाली जगह पहुंच गए और परिजनों को समझाने में जुटे रहे। इस दौरान मौके पर पहुंचे
नायब तहसीलदार रजनीश यादव ने आश्वासन दिया कि जो भी विभाग द्वारा मदद है वो मदद की जाएगी और खनन मालिक द्वारा जो भी सहायता होगा वह सहायता की जाएगी। तब जाकर लगभग 2 घण्टे बाद परिजन माने और रोड से हटे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]