भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, सियासी सफर रहा ऐसा

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अचानक तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।यहा पूर्व पीएम का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा था।
हालांकि, पूर्व पीएम के निधन की खबरें सामने आ रही है। लेकिन, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 91 वर्षीय मनमोहन सिंह को शाम को इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। डॉक्टरों की विशेष टीम मनमोहन सिंह की जांच कर रही है। हालांकि, उनकी की हालत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
काफी वक्त से थे बीमार
ऐसा बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम करीब 8 बजे मनमोहन सिंह को दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया। सिंह पिछले काफी लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे है। इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।
मनमोहन सिंह का सियासी सफर
मनमोहन सिंह का सियासी सफर 1990 के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ, जब वो तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री बने. इस दौरान उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को उदार बनाने में अहम भूमिका निभाई. ऐसे सुधारों को लागू किया जिससे निजी उद्यम को बढ़ावा मिला.
साल 1991 में देश के सामने आए गंभीर आर्थिक संकट को कम करने में उन्होंने अहम रोल अदा किया. माना जाता है कि उनकी नीतियों ने उनकी प्रतिष्ठा को मजबूत किया. वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता में लौटने से पहले वो राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे.
बतौर पीएम मनमोहन सिंह का कार्यकाल
2004 में जब मनमोहन सिंह देश के पीएम बने तो उन्होंने सामाजिक-आर्थिक विकास पर केंद्रित सरकार का नेतृत्व किया. उनकी लीडरशिप में देश की डीजीपी का औसत 8%-9% रहा. हालांकि, उनके शासन काल में सरकार पर विभिन्न घोटालों के आरोप भी लगे. मगर, मनमोहन सिंह की व्यक्तिगत ईमानदारी कसौटियों में खरी उतरी.
बात जब अर्थव्यवस्था की होती है तो मनमोहन सिंह को देश की आर्थिक स्थिति बदलने का श्रेय दिया जाता है. उनके कार्यकाल में देश दुनिया भर में तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में उभरा. अमेरिका के साथ उनके संबंध अच्छे रहे. यही वजह रही कि ऐतिहासिक असैन्य परमाणु समझौता भी हुआ.
