6 माह से गायब शिक्षिका का अभी तक नही चल सका पता

6 माह से गायब शिक्षिका को अभी तक नही चल सका पता

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी| स्थानीय कस्बे की निवासी शादी शुदा विवाहिता का अभी तक पता लगाने में क़स्बा पुलिस विफल साबित हुई है जबकि घटना के 6 माह बीत चुके है | उक्त प्रकरण में पुलिस ने शिक्षिका के पति के तहरीर पर कस्बे के एक स्कूल के प्रिंसिपल पर अपहरण का मुकदमा भी दर्ज किया है लेकिन अभी तक रहस्मयी ढंग से गायब उक्त विवाहिता का पता नही चलने कस्बे में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि शिक्षिका को जमीन निगल गई या आसमान !9 जून 24 को शिक्षिका के गायब होने की घटना के दो माह बाद न्यायलय के आदेश पर पुलिस ने स्कूल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था ,इसकी विवेचना प्रचलित है लेकिन अभी तक गायब शिक्षिका का पता नही चल सका है | आम जनमानस ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कर घटना का पर्दाफाश करने की मांग उठाई है जिससे वास्तविकता पता चल सके|

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]