सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 38 मामले आए, 4 मामलों का हुआ निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 38 मामले आए, 4 मामलों का हुआ निस्तारण

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी|स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से युक्त कुल 38 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें तीन मामले का निस्तारण मौके पर किया गया।और एक मामले का निस्तारण टीम भेजकर किया गया। तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी निखिल यादव ने किया उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तहसील समाधान दिवस पर पड़े जन शिकायती प्रार्थना पत्रों को जल्द से जल्द गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण गंभीरता से संबंधित अधिकारी करें। इसमें अगर किसी भी तरह की लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार दुद्धी तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ,नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव , बीडीओ दुद्धी विशाल चौरसिया सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे|

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]