2025 के सार्वजनिक और अप्रतिबंधित छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया

क्या आप भी जानना चाहते हैं कि साल 2025 में कब-कब छुट्टियां होंगी? उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने 2025 के सार्वजनिक और अप्रतिबंधित छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है।

इस बार की छुट्टियों में खास बात यह है कि ज्यादातर त्योहार वर्किंग डेज़ यानी शनिवार-रविवार को पर पड़ रहे हैं।

2025 में कुल 24 सार्वजनिक और 31 अप्रतिबंधित छुट्टियां होंगी। इसमें होली, ईद, दिवाली, रामनवमी जैसे मुख्य त्योहार शामिल हैं। सरकार ने साफ कहा है कि अगर किसी दिन एक से अधिक त्योहार या जन्मतिथि पड़ती है, तो उस दिन केवल एक ही छुट्टी मिलेगी।

UP 2025 के सार्वजनिक अवकाश (UP Public Holidays 2025 List)

2025 में कुल 24 सार्वजनिक छुट्टियां होंगी। इनमें प्रमुख त्योहार और राष्ट्रीय पर्व शामिल हैं। यहां उनकी सूची दी गई है…

  • हजरत अली का जन्म दिवस: 14 जनवरी, मंगलवार
  • गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी, रविवार
  • महाशिवरात्रि: 26 फरवरी, बुधवार
  • होलिका दहन: 13 मार्च, गुरुवार
  • होली: 14 मार्च, शुक्रवार
  • ईद-उल-फितर: 31 मार्च, सोमवार
  • रामनवमी: 6 अप्रैल, रविवार
  • महावीर जयंती: 10 अप्रैल, गुरुवार
  • अंबेडकर जयंती: 14 अप्रैल, सोमवार
  • गुड फ्राइडे: 18 अप्रैल, शुक्रवार
  • बुद्ध पूर्णिमा: 12 मई, सोमवार
  • ईद-उल-अज़हा (बकरीद): 7 जून, शनिवार
  • मोहर्रम: 6 जुलाई, रविवार
  • रक्षाबंधन: 9 अगस्त, शनिवार
  • स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त, शुक्रवार
  • जन्माष्टमी: 16 अगस्त, शनिवार
  • ईद-ए-मिलाद: 5 सितंबर, शुक्रवार
  • दशहरा (महानवमी): 1 अक्टूबर, बुधवार
  • गांधी जयंती और विजयदशमी: 2 अक्टूबर, गुरुवार
  • दीपावली: 20 अक्टूबर, सोमवार
  • गोवर्धन पूजा: 22 अक्टूबर, बुधवार
  • भैया दूज: 23 अक्टूबर, गुरुवार
  • गुरु नानक जयंती: 5 नवंबर, बुधवार
  • क्रिसमस डे: 25 दिसंबर, गुरुवार

2025 के निर्बन्धित अवकाश

निर्बन्धित अवकाशों की संख्या 31 है। ये छुट्टियां विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों के लिए स्थानीय महत्त्व रखती हैं। इनमें से कुछ प्रमुख हैं…

  • नव वर्ष दिवस: 1 जनवरी, बुधवार
  • मकर संक्रांति: 14 जनवरी, मंगलवार
  • बसंत पंचमी: 2 फरवरी, रविवार
  • संत रविदास जयंती: 12 फरवरी, बुधवार
  • शबे बरात: 14 फरवरी, शुक्रवार
  • होली: 15 मार्च, शनिवार
  • जमात-उल-विदा: 28 मार्च, शुक्रवार
  • ईस्टर मंडे: 21 अप्रैल, सोमवार
  • परशुराम जयंती: 29 अप्रैल, मंगलवार
  • छठ पूजा: 28 अक्टूबर, मंगलवार

बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी

वाणिज्यिक बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी के लिए 1 अप्रैल 2025, मंगलवार का दिन निर्धारित है। इस दिन केवल बैंकिंग और कोषागार से जुड़े कार्यों के लिए छुट्टी रहेगी।

कार्यस्थलों पर नियम

जिन दफ्तरों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, वहां कुछ छुट्टियां कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत नहीं आएंगी। जिलाधिकारी अपने स्तर पर तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं, लेकिन उससे अधिक छुट्टियां देने के लिए सरकार की अनुमति लेनी होगी।

मुख्य बातें

  • केवल तीन त्योहार (गणतंत्र दिवस, रामनवमी और मोहर्रम) रविवार को पड़ेंगे।
  • छुट्टियों का निर्धारण चंद्र दर्शन और पंचांग पर आधारित होगा।
Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]