नव प्रवेशी छात्र छात्राओं की रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 21 दिसम्बर
नव प्रवेशी छात्र छात्राओं की रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 21 दिसम्बर
उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी| महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से सम्बद्ध महाविद्यालयों के सत्र 2024-25 में स्नातक/ स्नातकोत्तर/व्यवसायिक / डिप्लोमा एवं अन्य समस्त पाठ्यक्रमों के प्रथम खण्ड/सेमेस्टर में नवप्रवेशी छात्र/छात्राओं का रजिस्ट्रेशन विश्वविद्यालय पोर्टल पर कराये जाने कि तिथि दिनांक- 14-12-2024 तक विस्तारित की गयी थी किन्तु अधिकांश महाविद्यालयों का रजिस्ट्रेशन कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। अतएव नवप्रवेशी छात्र/छात्राओं का रजिस्ट्रेशन दिनांक- 21-12-2024 तक अन्तिम बार विस्तारित की जाती है।उक्त आशय की जानकारी भाऊ राव देवरस के प्राचार्य डॉ रामसेवक यादव ने दी है|
