सोनभद्र में वैवाहिक वादों के निस्तारण का प्रयास सुलह समझौता के आधार पर किया गया ,12 जोड़े हुए एक साथ

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के द्वारा निर्धारित निर्देश के आलोक में सम्पूर्ण भारतवर्ष में आज दिनांक 14.12.2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसके कम में जनपद सोनभद्र में भी लोक अदालत का आयोजन हुआ। श्री राजेन्द्र सिंह, चतुर्थ, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, सोनभद्र में वैवाहिक वादों के निस्तारण का प्रयास सुलह समझौता के आधार पर किया गया. जिसमें कुल 13 मुकदमें सुलह समझौता के आधार पर

निस्तारित किए गए, जिसमें से 12 जोडी पारिवारिक पक्षकार बरसों से अलग-अलग रह रहे थे, किन्तु सुलह समझौते का प्रयास करने पर अपने-अपने पूर्व के गीले सिकवे को भूलकर एक साथ वैवाहिक जीवन व्यतीत करने के लिए तैयार हुए और एक दूसरे को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सुखमय वैवाहिक जीवन के पथ पर अग्रसर हुए। श्री राजेन्द्र सिंह, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय सोनभद्र द्वारा सभी पारिवारिक जोड़ों को सुखमय भविष्य हेतु शुभकामना भी दिया गया। (1) सीमा बनाम राजेश (2) चुलबुली बनाम मुकेश (3) पवन बनाम उर्मिला (4) उर्मिला बनाम पवन (5) आरती बनाम सिकन्दर (6) सिकन्दर बनाम आरती (7) ब्रिजेश बनाम ममता (8) राहुल बनाम चन्दा (9) सोनी बनाम आदित्य (10) पिंकी बनाम राधेश्याम (11) तारा बनाम शिवबालक (12) मीरा बनाम राजेश, 14-12-24प्रशासनिक अधिकारी. परिवार न्यायालय, सोनभद्र। प्रशासनिक अधिकारी कुटुम्ब न्यायालय सोनभद्र
