तेलंगाना एक कार झील में गिरी जिसमे पांच लोगों की मौत

तेलंगाना में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां पर यादाद्री भोंगीर जिले के भूदान पोचमपल्ली मंडल के जलालपुर गांव के पास एक कार झील में गिर गई. जिस वजह से पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया.जानकारी के अनुसार, मृतक नशे में थे. मृतक एलबी नगर इलाके के रहने वाले हैं. ये सब लोग देर रात अपने घरों से निकले थे और सुबह-सुबह ताजी ताड़ी पीने के लिए गांव की ओर जा रहे थे.

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान वामसी (23), दिग्नेश (21), हर्ष (21), बालू (19) और विनय (21) के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान मणिकांत (21) के रूप में हुई है. इंडिया टुडे द्वारा रिपोर्ट के अनुसार, सभी हैदराबाद के निवासी थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “कानूनी औपचारिकताओं के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है.”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]