नाइजर नदी के किनारे एक नाव पलटी इस हादसे में कम से कम 27 लोगों की मौत, 100 से अधिक लोग लापता

उत्तरी नाइजीरिया की नाइजर नदी में बीते शुक्रवार (29 नवंबर) को बड़ा हादसा हो गया. जहां नाइजर नदी के किनारे एक नाव पलट गई. इस हादसे में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग लापता हो गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं.
नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता इब्राहिम औडु ने द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि नाव पर लगभग 200 यात्री सवार थे. सभी लोग कोगी राज्य से पड़ोसी राज्य नाइजर जा रहे थे.
कोगी राज्य आपातकालीन सेवाओं की प्रवक्ता सैंड्रा मूसा के अनुसार बचाव दल ने शुक्रवार शाम तक 27 शवों को नदी से निकालने में कामयाब रहे, जबकि स्थानीय गोताखोर अभी भी दूसरे लोगों की तलाश कर रहे थे. उन्होंने बताया कि घटना घटने के करीब 12 घंटे बाद तक कोई भी जीवित व्यक्ति नहीं मिला.
