अलग अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में कुल तीन लोग हुए घायल, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी
अलग अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में कुल तीन लोग हुए घायल, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में कुल तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी 26 वर्षीय देव कुमार पुत्र रामजीत व ललित दोनों निवासी बघाडू एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार सामान लेने जा रहे थे कि लंगड़ी मोड़ के पास उनके बाइक में दूसरी बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार ऊक्त दोनों घायल हो गए।

वही 18 वर्षीय धीरेंद्र पुत्र मुन्नी लाल निवासी डेवढ़ी अपने बाइक से झारो जा रहा था कि म्योरपुर मार्ग पर अचनाक एक तीव्र मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे युवक घायल हो गया।

अलग अलग दुर्घटनाओं में दो बाइकों पर सवार कुल तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज चल रहा।
