ऐश्वर्या राय ने हाल ही में अपने नाम से ‘बच्चन’ सरनेम हटा दिया

बच्चन परिवार की बहू, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी में परेशानी चल रही है और तलाक की अफवाहें भी सामने आ रही हैं. इस बीच, ऐश्वर्या राय ने हाल ही में अपने नाम से ‘बच्चन’ सरनेम हटा दिया है, जिसके बाद तलाक की बातें और तेज हो गई हैं.
दरअसल, ऐश्वर्या राय हाल ही में दुबई में हुए ग्लोबल विमेंस फोरम में हिस्सा लेने पहुंची थी. इस इवेंट के दौरान एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें ऐश्वर्या के नाम के आगे ‘बच्चन’ सरनेम नहीं था, जो उनके फैंस के लिए हैरान करने वाली बात थी. आमतौर पर उनका नाम ‘ऐश्वर्या राय बच्चन’ ही होता था, लेकिन इस बार सिर्फ ‘ऐश्वर्या राय’ दिखा. इसके बाद फैंस के बीच यह सवाल उठने लगा कि क्या यह एक संयोग था या फिर इसका कोई और कारण है.
इंटरनेट पर इस वीडियो को लेकर बहस शुरू
इंटरनेट पर इस वीडियो को लेकर बहस शुरू हो गई. कुछ लोग इसे ऐश्वर्या के व्यक्तिगत फैसले से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ इसे परिवार में चल रहे विवाद से जोड़ कर देख रहे हैं. एक यूजर ने तो यह भी लिखा कि आखिरकार ‘B’ (बच्चन) शब्द उनके नाम से गायब हो गया.
ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को लेकर चर्चाएं जारी
कुछ दिन पहले, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए लोगों को नसीहत दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि बिना सच्चाई जाने किसी की निजी जिंदगी के बारे में अफवाहें फैलाना गलत है. फिर भी, ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को लेकर चर्चाएं जारी हैं और अब यह वीडियो और वायरल हो गया है, जिससे यह मुद्दा और गरम हो गया है.
