फिल्म के लिए करोड़ों में फीस लेते हैं राजकुमार राव

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने की फिल्म की फीस को लेकर इन दिनों चर्चा हो रही है। खबरों की मानें तो अभिनेता राजकुमार राव 5 करोड़ रुपये अपनी एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार राव ने कहा कि वे मूर्ख नहीं हैं, जो प्रोड्यूसर पर दवाब डालें
स्त्री 2 की सफलता को लेकर बोले राजकुमार राव
राजकुमार ने कहा कि वे अपने निर्माताओं पर बोझ डालने वाले मूर्ख नहीं हैं। काम करने के बदले में पैसे लेना सिर्फ जुनून है। अगस्त में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ एक बड़ी सफलता रही है। यह मेरे करियर के लिए अच्छी चीज है। सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर का हिस्सा बनने से एक अभिनेता के तौर पर मुझमें कोई बदलाव नहीं आने वाला है, पैसा मेरे काम का एक बाइप्रोडक्ट है।
