दोबारा मां बनने वाली है ये मशहूर एक्ट्रेस,एक इमोशनल पोस्ट के जरिए खुशखबरी शेयर की


बॉलीवुड और टीवी में करीब 15 सालों तक ग्लैमरस रहीं पूर्व एक्ट्रेस सना खान आए दिन खबरों में रहती हैं। भले ही अब उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को छोड़ दिया हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

बीच एक्ट्रेस फिर से चर्चा में आ गई हैं। सना ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वह अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी शेयर की है।

सना खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने यह खुशखबरी बताई है। उन्होंने लिखा ‘ऐ अल्लाह मुझे एक अच्छी औलाद अता फरमा। वाकई तू ही दुआएं सुनने वाला है। ऐ मेरे अल्लाह हमें हमारे जीवनसाथी और हमारे बच्चों से आंखों की शांति अता फरमा और हमें खुदा से डरने वालों का मुखिया बना।’ पिछले साल जुलाई में सना ने अपने पहले बच्चे सैयद तारिक जमील का स्वागत किया था। फिलहाल वह अपने पति अनस सैयद के साथ अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं।

कुछ साल पहले सिनेमा की दुनिया को छोड़कर सना खान ने अपना जीवन इस्लाम के प्रचार-प्रसार में लगा दिया है। सना अपने फिल्मी करियर से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रही हैं। पहले सना कभी अपने बयानों तो कभी अपने हॉट अंदाज की वजह से चर्चा में रहीं। हालांकि, उनका अचानक इस्लाम से जुड़ना भी सुर्खियों में रहा है। सना खान ने अपने करियर के पीक पर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। इसके पीछे उन्होंने बेहद चौंकाने वाली वजह बताई थी। सना ने बताया था कि, साल 2019 में रमजान के दौरान उन्हें सपने में एक कब्र दिखाई देती थी। इसके बाद अंदरुनी ताकतों ने उन्हें फिल्म लाइन से दूर जाने को कहा। इसके बाद उन्होंने शोबिज से संन्यास ले लिया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]