राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
ओबरा (सोनभद्र)
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में सोमवार को भारत रतन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं राष्ट्रीय एकता विषय पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि सरदार पटेल जी का योगदान अविस्मरणीय है! उन्होंने न सिर्फ देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपना योगदान दिया, बल्कि आजादी के बाद

देसी रियासतों को भारत में विलय कर भारतीय संघ के निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई !डॉ. संतोष कुमार सैनी ने सरदार पटेल जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि देश को एकता के सूत्र में पिरोकर सशक्त भारत का निर्माण करने में सरदार पटेल जी के योगदान को कभी भी बुलाया नहीं जा सकता! डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि सरदार पटेल एकता एवं त्याग की प्रतिमूर्ति थे! हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए ! इस दौरान आयोजित 5 प्रतियोगिताओं की निर्णायक मंडल में डॉ. विकास कुमार, श्री राजेंद्र प्रसाद, डॉ. आलोक यादव, डॉ. विभा पांडेय, डॉ.वैशाली शुक्ला,

डॉ. विजय प्रताप यादव, डॉ.महीप कुमार एवं डॉ. सचिन कुमार ने सभी प्रतियोगिताओं को बहुत ही व्यवस्थित तरीके से कुशलता पूर्वक संपन्न करायाl निबंध प्रतियोगिता में अर्पित देव पांडे प्रथम, अनुराधा कौशिक द्वितीय, व राखी राय तृतीय स्थान पर रहीl भाषण प्रतियोगिता में अर्पित देव पांडे एवं तराना परवीन संयुक्त रूप से प्रथम, आकाश यादव द्वितीय, शिवानी भास्कर एवं अर्चना कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीl देशभक्ति गीत गायन में राखी राय प्रथम, अंकित सिंह द्वितीय, व आनंद कुमार तृतीय स्थान पर रहेl कविता लेखन में अर्पित देव पांडे प्रथम ,आलोक कुमार प्रजापति द्वितीय तथा अनामिका साहनी तृतीय स्थान पर रहीl एक पात्रिय नाटक प्रतियोगिता में आनंद कुमार प्रथम, अनुराधा कौशिक द्वितीय व मोनिका गुप्ता तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से राजेश्वर रंजन, धर्मेंद्र कुमार, महेश पांडेय, प्रिया पांडेय, प्रिंस शर्मा, रघुराज, अमन, देवेंद्र, साधना, अर्चना सोनी, शिवानी भास्कर सहित सैकड़ो छात्र /छात्राएं मौजूद रहे।
