सोनभद्र: मारकुंडी घाटी में डीसीएम पलटी, चालक की मौत
सोनभद्र: मारकुंडी घाटी में डीसीएम पलटी, चालक की मौत

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी घाटी स्थित पुराने मार्ग के तीसरे मोड़ पर आज सुबह परचून का सामान लदा डीएम अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस घटना में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वही लाखों रुपए का सामान घाटी में बिखर गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग अधिकारी शिवम द्विवेदी ने मामले से चोपन थाने को अवगत कराया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे चोपन थाना के उप निरीक्षक में मेराज खान ने शव को निकलवाने के प्रयास में जुट गए। तथा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी।
जानकारी के अनुसार आज सुबह वाराणसी से परचून का सामान लेकर रेणुकूट की तरफ जा रही डीसीएम चोपन थाना अंतर्गत मारकुंडी घाटी के तीसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर 200 फीट नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें डीसीएम चालक मोहम्मद खलील अली (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मनन निवासी डोहरी जमालपुर मिर्जापुर की मौके पर ही मौत हो गई! घटना के बाद मौके पर पहुंचे हाईवे पेट्रोलिंग अधिकारी शिवम मिश्रा ने चोपन थाने को घटना से अवगत कराया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे चोपन थाना के उप निरीक्षक मेराज खान ने शव को घाटी से बाहर निकलवा कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। तथा मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मृतक के परिजनों भी मौके पर पहुंच गए हैं।
