17 साल बाद नाइजीरिया तो 50 साल बाद गुयाना.पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना

पीएम नरेंद्र मोदी का आज से तीन देशों का विदेश दौरा शुरू हो रहा है. पीएम मोदी सबसे पहले नाइजीरिया जाएंगे. इसके बाद ब्राजील पहुंचेंगे और फिर गुयाना के लिए रवाना होंगे. पीएम मोदी 16-17 नवंबर को नाइजीरिया के दौरे पर रहेंगे.
नाइजीरिया के बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील पहुंचेंगे, जहां वो जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके बाद पीएम मोदी गुयाना के लिए रवाना होंगे.
पीएम मोदी का नाइजीरिया दौरा कई मायनों में खास है क्योंकि 17 साल बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस देश की यात्रा कर रहा है. इससे पहले अक्टूबर 2007 में मनमोहन सिंह ने नाइजीरिया का दौरा किया था. गुयाना में प्रधानमंत्री मोदी कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. 50 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है.
