सोनभद्र:दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए तेलगुड़वा चौराहे पर तीसरी आंख दुरुस्त ,पिकेट ड्यूटी भी पुनः बहाल
सोनभद्र:दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए तेलगुड़वा चौराहे पर तीसरी आंख दुरुस्त ,पिकेट ड्यूटी भी पुनः बहाल

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)– थाना चोपन अंतर्गत तेलगुड़वा क्षेत्र में चोरी छिनैती मारपीट आदि की बढ़ती हुई घटनाओं व दुर्घटनाओं की चर्चा तेज होते ही चौराहे पर बंद कर दिए गए रहे पुलिस पिकेट ड्यूटी को पुनः बहाल कर दिया गया और तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरा को भी दुरुस्त कर दिया गया ।

थाना चोपन क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर झारखंड जाने वाले मार्ग व विकासखंड कोन क्षेत्र को जाने वाले मार्ग का प्रमुख जंक्शन कहे जाने वाला तेलगुड़वा चौराहा जो थाना चोपन का अति महत्वपूर्ण चौराहा में रूप जाना जाता रहा है ।जहा झारखंड व कोन क्षेत्र को जाने वाले यात्री का प्रमुख बस स्टैंड भी है अपने गंतव्य स्थल को जाने वाले को साधन न मिलने पर इस चौराहे पर रात्रि में भी महिलाएं आदि यात्री सुबह तक बस के इंतजार में रह जया भी करते है । रात्रि राहगीरो व यात्रियों के सुरक्षा की सुविधा व झारखंड को आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों पर नजर बनाए रखने के लिए और घटनाओं के रोकथाम के लिए विगत पिछले कई वर्षों से थाना चोपन द्वारा चौराहे पर पुलिस की पिकेट ड्यूटी लगाई जाती थी । स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व से यहां पर पुलिस पिकेट की ड्यूटी पर पुलिसकर्मी नहीं देखे जा रहे थे । हाल कुछ दिनों से तेलगुड़वा क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी छिनैती मारपीट आदि की घटना घटित होने की चर्चा तेज होते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन जग गया है जो तेलगुड़वा चौराहे की पुलिस पिकेट ड्यूटी को पुनः बहाल कर दिया गया और साथ में ही तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरा को भी दुरुस्त कराया गया है ।
प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर तेलगुड़वा चौराहे पर पुलिस पिकेट ड्यूटी पुनः बहाल कर दिया गया है ।
