अमेरिका में ट्रंप की वापसी और कारोबारी चिंताओं के बीच जलवायु सम्मेलन शुरू……


अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी और कारोबारी चिंताओं के बीच अजरबैजान की राजधानी बाकू में सोमवार को वार्षिक संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन (कॉप-29) शुरू हो गया।ट्रंप ने जलवायु परिवर्तन को एक धोखा करार दिया है और कहा है कि वह पेरिस समझौते से अमेरिका को फिर से बाहर निकाल लेंगे। ट्रंप अभियान की ओर से सभी विदेशी वस्तुओं पर 20 प्रतिशत और चीनी वस्तुओं पर 60 प्रतिशत टैरिफ लगाने के वादे से भी सम्मेलन में भाग ले रहे प्रतिनिधि चिंतित हैं।एक साल से मौसम संबंधी आपदाओं ने विकासशील देशों की नकदी की मांग को बढ़ावा दिया है। बाकू में एकत्रित होने वाले प्रतिनिधियों को उम्मीद है कि वे सम्मेलन के शीर्ष एजेंडे को हासिल कर लेंगे। इसके तहत विकासशील देशों को जलवायु वित्त के लिए एक ट्रिलियन डालर देने पर समझौता होना है। वित्त और व्यापार पर कठिन वार्ता से पहले कुछ प्रमुख वैश्विक नेताओं ने इस सम्मेलन से दूर रहने का फैसला किया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]