महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब करीब एक हफ्ते का समय रह गया…….

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब करीब एक हफ्ते का समय रह गया है। इस बीच सत्तासीन महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। भाजपा की तरफ से हाल ही में उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी शिवसेना-यूबीटी को राहुल गांधी से जुड़ी एक चुनौती के मुद्दा फिलहाल राज्य की राजनीति के केंद्र में है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र में भाजपा के घोषणापत्र के लॉन्च के दौरान कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे उस कांग्रेस का साथ दे रहे हैं, जिसके नेताओं ने बालासाहेब ठाकरे और हिंदुत्व की विचारधारा वाले विचारक वीर सावरकर का अपमान किया है। उन्होंने कहा, ”मैं उद्धव ठाकरे से पूछना चाहता हूं कि क्या वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से वीर सावरकर के लिए दो अच्छे शब्द कहने का अनुरोध कर सकते हैं।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]