कमल हासन ने एक प्रेस रिलीज जारी कर फैंस से एक खास गुजारिश की


कमल हासन ने सोमवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर फैंस से एक खास गुजारिश की है. उन्होंने अपने फैंस और मीडिया से रिक्वेस्ट की है कि उनके नाम के साथ किसी भी तरह के उपनामों का प्रयोग न किया जाए.

वो लिखते हैं कि उनके नाम के साथ ‘उलगनायगन’ जैसी उपाधि और उपनाम का प्रयोग न किया जाए और उन्हें सिर्फ कमल हासन ही बुलाया जाए.

दिग्गज एक्टर अपने पोस्ट में लिखते हैं, ‘आप लोग मुझसे बहुत प्यार करते हैं जिसके कारण मुझे ‘उलगनायगन’ (विश्व नायक) जैसे नामों से बुलाते हैं. मेरे लिए कई अन्य उपनामों का प्रयोग भी किया जाता है. किसी का अनादर किए बिना मैं सभी उपाधि और अन्य उपनामों को छोड़ता हूं, जिनका मैंने ऊपर उल्लेख किया है’.

फैंस का जताया आभार

एक्टर ने अपने लंबे पोस्ट में फैंस के प्यार के प्रति अपना आभार जताते हुए लिखा कि वो सबके प्यार के लिए हमेशा आभारी रहेंगे. वो लिखते हैं, ‘मैं साथी कलाकारों और प्रशंसकों द्वारा दिए गए और स्वीकार किए गए प्रशंसा के ऐसे शब्दों से काफी खुश हूं. आप सबका प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं आपके प्यार के लिए सदैव आभारी हूं.

जमीन से जुड़े रहना चाहते हैं एक्टर

कमल हासन का मानना है कि किसी भी कलाकार को उसकी कला से बड़ा नहीं होना चाहिए. वो लिखते हैं, ‘एक कलाकार के तौर पर मैं जमीन से जुड़ा रहना चाहता हूं. मैं अपनी कला से जुड़ा रहना चाहता हूं. मैं अपनी खामियों से वाकिफ हूं और लगातार आगे बढ़ता रहना चाहता हूं’.

ये पहली बार नहीं है जब किसी बड़े सुपरस्टार ने अपने फैंस से ऐसी गुजारिश की है. कमल हासन से पहले अजित कुमार एक ओपन लैटर लिख ऐसी ही गुजारिश कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि वो चाहते हैं कि उनके फैंस उन्हें ‘थाला’ या अन्य किसी प्रकार के नाम से न बुलाएं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]