उदित राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ATM वाले बयान पर पलटवार किया……

कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ATM वाले बयान पर पलटवार किया है. उदित राज ने कहा, बीजेपी पार्टी ने तो 8 नवंबर 2016 को पूरे देश की जनता को बीजेपी का एटीएम बना लिया था.नेता उदित राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ATM वाले बयान पर पलटवार किया है. उदित राज ने कहा, बीजेपी पार्टी ने तो 8 नवंबर 2016 को पूरे देश की जनता को बीजेपी का एटीएम बना लिया था.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में रैली के दौरान कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा था, जहां कांग्रेस की सरकार बन जाती है वो राज्य कांग्रेस के शाही परिवार का एटीएम बन जाता है. अब इसी पर कांग्रेस ने पलटवार किया है.पीएम मोदी ने कहा था कि महाराष्ट्र के चुनाव के लिए कांग्रेस कर्नाटक में वसूली कर रही है. इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, जो कर्नाटक के बारे में कहा उसका प्रमाण दीजिए. क्या प्रधानमंत्री को गैरजिम्मेदाराना तरीके से बोलना शोभा देता है? साथ ही उदित राज ने कहा, पीएम ने जो कुछ कहा, उसका क्या प्रमाण है, हम तो इनके खिलाफ बहुत सारे प्रमाण दे चुके हैं.
