गुरमुरा छठ सेवा समिति के तत्वाधान में देवी जागरण का आयोजन, पूरी रात दर्शक उठाये लुफ्त..
गुरमुरा छठ सेवा समिति के तत्वाधान में देवी जागरण का आयोजन, पूरी रात दर्शक उठाये लुफ्त..

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) चोपन विकासखंड अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के गुरमुरा में शनिवार को छठ पूजा के अवसर पर देवी जागरण का आयोजन किया गया। इसमें देर रात तक दर्शक भक्ति गीतों का आनंद उठाते देखे गए। झारखंड से पहुंची जागरण टीम के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों की वाहवाही बटोरी, और हर किसी को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

मंच का संचालन दिवाकर श्रीवास्तव द्वारा किया गया।कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झांकी का भी दर्शकों ने भरपूर आनन्द उठाया। पूरी रात चले कार्यक्रम ( इवेंट शो) सिंगर विवेक शर्मा झारखंड, नीतेश सोनी, निशा जी, झांकी मनीष जी, गौतम जी, सपना कशीश, अनिल जी, शरद, लालाजी, लकी , एंकर संजय पांडे, म्यूजिशियन गोलू, विवेक, उज्जवल आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

जिसमें पंडाल में उपस्थित दर्शक झुमते नजर आए। इससे पूर्व जागरण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन गुरमुरा छठ सेवा समिति के अध्यक्ष सोनू जायसवाल, मनोज जायसवाल, परमहंस पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। खाना खजाना के मालिक मनोज जायसवाल ने आयोजन से जुड़े लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से लोगों में एक जुटता आती है। उन्होंने बताया हम झारखंड के व परमहंस भाई बिहार से है। हम दोनों ने मिलकर विगत कुछ वर्ष पूर्व से लोक आस्था के पर्व छठ का आयोजन करते चले आ रहे हैं।

वही भाई परमहंस पटेल सभी दर्शकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम लोगों ने इसकी नींव रखी और छठ सेवा समिति के अध्यक्ष सोनू जायसवाल इस लोक आस्था के पर्व को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। साथ ही छठ सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
देवी जागरण की टीम के कलाकारों ने दर्शकों के दिल जीतने की हर संभव कोशिश की। एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों से पूरा पंडाल भक्ति मय होता नजर आया। कलाकारों ने अपने गीतों से छठी मैया का गुणगान भी किया। हर किसी ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना और कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया। मनोज जायसवाल, परमहंस पटेल, संजय केसरी, मनीष सिंह एवं राजाराम द्वारा छठ सेवा समिति के पदाधिकारियों को आई कार्ड का गले में पट्टा पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर छठ सेवा समिति के अध्यक्ष सोनू जायसवाल, उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उज्जवल पटेल, कोषाध्यक्ष अजीत केसरी, महामंत्री मनीष पनिका संचालक अशोक गौड़, संगठन मंत्री राकेश गौड़, संयोजक सूरज अग्रहरि, मुख्य सचिव जय सूर्या पनिका, सचिव विजय गौड़, गौतम पनिका, मनीष सिंह(रिक्की), भाई परमहंस पटेल, खाना खजाना से भाई मनोज जायसवाल, राजाराम जी एवं चोपन थाने कि प्रशासन मौजूद रहे।
