‘मुंबई में रोहिंग्याओं-बांग्लादेशियों की बढ़ रही घुसपैठ’, हिंदू आबादी को लेकर किरीट सोमैया चिंतित……

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक है तो सुरक्षित है’ बयान का समर्थन किया और मुंबई में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई।इस दौरान उन्होंने ने दावा किया कि अगर यही हाल रहा तो मुंबई में हिंदू आबादी घटकर सिर्फ 54 प्रतिशत रह जाएगी।किरीट सोमैया ने कहा, ‘पीएम मोदी कहते हैं ‘एक है तो सुरक्षित है’, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कहते हैं ‘बटेंगे तो कटेंगे’। मेरे पास टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की एक रिपोर्ट है। जिस तरह से मुंबई में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है, उससे शहर में हिंदू आबादी घटकर 54 प्रतिशत रह जाएगी। इसलिए हम (भाजपा) कहते हैं ‘एक है तो सुरक्षित है।
