सड़क हादसे में एक युवक की मौत एक की हालत गंभीर
सड़क हादसे में एक युवक की मौत एक की हालत गंभीर।

*संवाददाता -सद् दाम कुरैशी*
चोपन /सोनभद्र- चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग चोपन बैरियर पर मोटरसाइकिल सवार युवक की बस के धक्के से मौत हो गई जबकि एक की हालत गम्भीर प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हरेंद्र तिवारी उम्र 45 वर्ष पुत्र रमाशंकर तिवारी निवासी कुरहुल,अनिल पाण्डेय उम्र 35 वर्ष पुत्र रामनिरंजन पाण्डेय निवासी कुरहुल मोटरसाइकिल से चोपन बाजार से कुरूहुल अपने गांव जा रहे थे जैसे ही बैरियर वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर पहुंचे पिछे से आ रही बस की चपेट में आने से मौके पर ही हरेन्द तिवारी पुत्र रमाशंकर तिवारी की मौत हो गई वहीं अनिल पांडेय पुत्र रामनिरंजन पाण्डेय की हालात गम्भीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई।
