गुरमुरा में छठ महापर्व को लेकर उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध देकर की सुख समृद्धि की कामना

गुरमुरा में छठ महापर्व को लेकर उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध देकर की सुख समृद्धि की कामना

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)! लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन गुरुवार की शाम को छठव्रतियों ने गुरमुरा स्थित छठ सेवा समिति के तत्वावधान में बने छठ घाट तालाब के पानी में घुसकर अस्तचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर ब्रति महिलाओं ने सुख समृद्धि की कामना की। गुरमुरा में छठ ब्रति महिलाएं छठ पूजा को लेकर विधि विधान के साथ संध्या अर्ध दिए।

और शुक्रवार की अगले सुबह उदयमान सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुरू होते ही गुरमुरा में भक्ति मय माहौल बन गया है। आसपास के गांव गुरमुरा, पंचमखाड़ी, जुड़वानी, कैम्हापान, जवारीडाड़,पतगढ़ी, मालोघाट, रानीताली,झिंगट खोली आदि विभिन्न गांवों से छठ ब्रति महिलाएं बैंड बाजे के साथ छठ घाट गुरमुरा तालाब पहुंची।

पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ सेवा समिति गुरमुरा छठ घाट तालाब पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त कर सभी छठ ब्रति महिलाओं को विभिन्न प्रकार के फल वितरण किया गया। इस वर्ष सैकड़ो की संख्या में जन सैलाब उमड़ा। चहल-पहल करते हुए बच्चे उछलते कूदते एवं सेल्फी लेते नजर आए। छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य भी किया। ब्रति महिलाएं दऊरा मे ठेकुआ, पकवान विभिन्न प्रकार के फल, से सुशोभित मिष्ठान लेकर छठ घाट पहुंची और रत जगा कर सुख समृद्धि की कामना की।

छठ पूजा को लेकर गुरमुरा स्थित छठ घाट तालाब पर सैकड़ो छठ व्रतियों ने निर्जला उपवास रखकर अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं कुछ छठव्रतियों अपने घरों में छोटी सी तालाब बनाकर उसमें ही सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर पूजा अर्चना किया। इस छठ महापर्व को लेकर गुरमुरा छठ सेवा समिति के अध्यक्ष सोनू जायसवाल, उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उज्जवल पटेल, कोषाध्यक्ष अजीत केसरी, महामंत्री मनीष पनिका, संचालक अशोक गौड़, संगठन मंत्री राकेश गौड़, संयोजक सूरज अग्रहरि, मुख्य सचिव जय सूर्य पानिका, सचिव विजय गौड़, गौतम पानिका, मनीष सिंह, भाई परमहंस पटेल,सदस्यों एवं सहयोगियों द्वारा स्टेट हाईवे मिलन ढाबा, राजाराम के घर से गुरमुरा छठ घाट तालाब तक साफ सफाई व आकर्षित लाइटिंग की व्यवस्था एवं मुख्य द्वार पर भव्य गेट बनाया गया। वही छठ पूजा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चोपन पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रही।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]