कटिहार: गंगा नदी में पलटी नाव, 12 लोग थे सवार, कई लापता

कटिहार जिला के मनिहारी के दिलारपुर पंचायत के हटकोला गांव से लगभग 12 किसानों को दियारा लेकर जा रही नाव रविवार को गंगा-कोसी की धार में अचानक डूब गई. इस दुर्घटना में कुछ लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया., लेकिन अभी भी कुछ लोग लापता हैं.मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है और लापता लोगों की खोजबीन में जुटी हुई है. वहीं, लापता लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया है. मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई है. ने सुनाई आपबीती

नाव पर सवार भद्दो परिहार बचकर निकलने में सफल रहे. इस घटना को लेकर उन्होंने कहा कि नाव में एक बड़ा छेद था, जिससे पानी तेजी से रिसकर अंदर आ रहा था. इस वजह से नाव अचानक डूब गई. हम में से कुछ लोग किसी तरह ग्रामीणों की मदद से नदी के किनारे पहुंच गए, लेकिन दिलारपुर की लवली कुमारी, पिता मुनमुन मंडल, और नेहा कुमारी, पिता भीम मंडल अब भी लापता हैं. अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने लापता होने की पुष्टि की है. लापता लोगों की अभी तलाश की जा रही है. वहीं, इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]