छठ महापर्व होगा इस दिन से शुरू


छठ जिसे पर्व नहीं महापर्व कहा जाता है. बिहार से शुरू होने वाला यह महापर्व आज विश्व स्तर पर मनाया जाता है. बिहार के लोगों के लिए छठ पर्व नहीं इमोशन है. हर किसी की ये कोशिश रहती है कि छठ में कैसे भी करके अपने घर जाएं और परिवार के साथ इस महापर्व को मनाएं.

दिवाली के बाद से छठ की शुरुआत हो जाती है. छठ से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में जानें

छठ पूजा 2024 की तिथि

  1. छठ महापर्व चार दिन का होता है. इन चार दिनों में पहला दिन नहाय खाय होता है.
  2. छठ के दूसरे दिन को खरना कहते हैं.
  3. छठ के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य होता है.
  4. छठ का अंतिम और चौथा दिन सुबह का अर्घ्य होता है.

छठ पूजा 2024 समय सारणी

नहाय खाय में क्या होता है?
इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 6 नवंबर 2024, मंगलवार के दिन है. नहाय खाय वाले दिन छठ करने वाली महिलाएं नहा-धोकर भगवान की पूजा करती है. जिसके बाद बिना लहसुन और प्याज के खाने को पकाया जाता है. नहाय खाय वाले दिन घी से बना लौकी की सब्जी और चने की दाल चावल भोजन में बनाया जाता है.

खरना में क्या होता है?
छठ महापर्व का दूसरे दिन को खरना कहा जाता है. इस साल खरना 6 नवंबर 2024, बुधवार के दिन है. खरना वाले दिन व्रती महिलाएं निर्जला उपवास रखती है. शाम के समय गुड़ की खीर को पकाया जाता है और उसे रोटी पर रखकर भगवान को अर्पित करने के बाद सभी लोगों में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]