बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा…..

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले में सरकार पर कटाक्ष किया है. वहीं, वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने भी मामले की उच्चतरीय जांच कराने की मांग की है.उन्होंने एनटीसीए के सदस्य सचिव को पत्र लिखा है. दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी का गठन अब तक नहीं हो सका है.वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट ने बताया कि 2022 में एक हाथी का शिकार पनपथा रेंज में हुआ था. उन्होंने बताया का मामले की शिकायत एनटीसीए से की गयी थी. जांच के बाद कई वनकर्मियों को आरोपी बनाया गया. लेकिन दो बड़े आरोपी आज भी कानूनी कार्रवाई से मुक्त हैं. पनपथा रेंज के आरोपियों में एसडीओ फतेह सिंह निनामा आज भी अभ्यारण का अधीक्षक है. वहीं, पूर्व डीएफओ लावित भारती की अन्य जगह पदस्थापना है. दुबे ने कहा कि मामले की सही जांच होने से वर्तमान हादसे की जांच में भी मदद मिलेगी.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]