भाजपा MLA ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी……

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर वक्फ संपत्तियों का राष्ट्रीयकरण करने की मांग की है।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वक्फ बोर्डों में जवाबदेही की कमी के कारण संपत्ति मालिकों के बीच संकट की स्थिति पैदा हो गई है। इसे ‘वक्फ बोर्ड का अत्याचार’ बताते हुए यतनाल ने कहा कि यह किसानों, मठों, मंदिरों और भूमि मालिकों की भूमि पर दावा कर रहा है, जो हमारे संविधान में निहित समानता के सिद्धांतों के खिलाफ है।
