भीषण सड़क हादसा, 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत

गुजरात के पाटन में दिवाली के दिन एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. पाटन जिले के चाणस्मा तहसील के रामगढ़ के पास छोटा हाथी टेम्पो और ऑल्टो कार के बीच हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई है.हादसा दिवाली के दिन दोपहर के वक्त हुआ. एक परिवार दिवाली के मौके पर कड़ी से वडा गांव जा रहा था, चाणस्मा हारिज हाईवे कार का छोटा हाथी टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर होने से पूरे परिवार की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]