दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ट्रेन के संचालन के समय में बदलाव की घोषणा की…..

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने आज दीवाली के मौके पर मेट्रो की आखिरी ट्रेन के संचालन के समय में बदलाव की घोषणा की है. हालांकि, दिन भर मेट्रो ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से किया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.लेकिन, रात के समय मे आज टर्मिनल स्टेशन से चलने वाली आखिरी ट्रेनों के समय को कम कर दिया गया है. टर्मिनल स्टेशन से आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बदले आज 10 बजे रवाना होंगी. यह बदलाव सभी लाइनों पर लागू होगा.
