पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा दीपावली की पूर्व संध्या पर थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रांतर्गत स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को मिष्ठान/फल/मोमबत्ती आदि वितरित की

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा दीपावली की पूर्व संध्या पर थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रांतर्गत स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को मिष्ठान/फल/मोमबत्ती आदि वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनसे स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया गया

श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ, द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 30.10.2024 को दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह द्वारा थाना

रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रांतर्गत स्थित वृद्धाआश्रम में बुजुर्गों को मिष्ठान/फल वितरित कर उनके साथ फूलझड़ी पटाखा जलाकर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनसे स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अनाथ बच्चों ,वृद्धाश्रमों एवं गरीब परिवारों में फल, मिठाई, अगरबत्ती, मोमबत्ती, पटाखा आदि का वितरण कर उन्हे खुशी व उत्साहपूर्वक दीपावली का त्योहार मनाने हेतु प्रेरित व प्रोत्साहीत करते हुअ उनके साथ कुछ समय व्यतीत कर खुशियां बाटी गयी ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]